QR Code क्या होता है। साथ ही QR Code Full From,QR Code से जुड़ी सारी जानकारी हम आपको बताएंगे इस लेख में आप सभी ने QR Code को कही न कही तो जरूर ही देखा होगा।
चाहे वो आपकी सामने वाली दुकान में लगाई होगी साथ ही Mall or Shop Online मे देखी होगी पर ये काम कैसे करते हैं चलिए जानते हैं।
QR Code में क्या जानकारी रखी जा सकती है?
QR Code में कई तरह की जानकारी स्टोर की जा सकती है, जैसे:
• वेबसाइट का लिंक (URL)
• फोन नंबर
• टेक्स्ट (Text)
• संपर्क जानकारी (Contact Info)
• Wi-Fi पासवर्ड
• बैंक या UPI पेमेंट डिटेल्स
• किसी का भी फोटो आदि...
QR Code क्या होता है।
मैं आपको आसान शब्दों में समझाता हूँ –
QR Code क्या होता है QR Code का पूरा नाम है
Quick Response Code
यह एक तरह का 2D Barcode (दो-आयामी बारकोड) होता है, जिसमें छोटे-छोटे काले और सफेद चौकोर (Squares) बने रहते हैं।
👉 जब हम इसे मोबाइल कैमरे या QR Scanner से स्कैन करते हैं, तो यह हमें तुरंत जानकारी दिखा देता है, जैसे –
वेबसाइट लिंक
मोबाइल नंबर
पेमेंट डिटेल्स
WiFi पासवर्ड
प्रोडक्ट की जानकारी आदि... साथ ही यह तुरंत जानकारी देता है।
QR Code कैसे काम करता है?
अपने मोबाइल में कैमरा या QR स्कैनर ऐप खोलते हैं। QR Code को कैमरे से स्कैन करते हैं। Camera उस कोड को पढ़कर उसमें मौजूद जानकारी तुरंत दिखा देता है या उस पर एक्शन लेता है (जैसे वेबसाइट खोलना या पेमेंट करना)।
QR Code का उपयोग हम किन चीजों के लिए कर सकते हैं।
QR Code के मुख्य उपयोग:
# 1. पेमेंट्स (Payments)
दुकानों, मॉल, पेट्रोल पंप, ऑनलाइन शॉपिंग, बिल पेमेंट और पैसे लेनदेन में।
UPI, Paytm, PhonePe, Google Pay आदि) से तुरंत पैसा भेजने और लेने के लिए उपयोग करते हैं।
# 2. जानकारी (Information Sharing)
किसी Website Link को वेबसाइट पर खोलने के लिए YouTube वीडियो या सोशल मीडिया लिंक शेयर करने के लिए, Wi-Fi नेटवर्क से जोड़ने के लिए।
# 3. पहचान और दस्तावेज़ (Identity & Documents)
आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर कार्ड पर। ट्रेन, बस, फ्लाइट और सिनेमा,मूवी टिकट स्कैन करने के लिए QR Code का उपयोग हम कर सकते हैं।
QR Code को कहा बनाया गया था।
➡️ इसे सबसे पहले 1994 में जापान की कंपनी Denso Wave ने बनाया था।
ये भी पढ़ें 👇
• नया फोन खरीदने से पहले क्या देखना चाहिए


0 Comments